Breaking News

पुलिस एवं बदमाशों की हुई आमने सामने मुठभेड़ में एक बदमाश व सिपाही हुआ घायल

जौनपुर - बदलापुर पुलिस और बदमाशो के बीच हुए मुठभेड़ में एक बदमाश श्यामले यादव के बायें पैर में लगी गोली।गोली लगी बदमाश श्यामले यादव पुत्र हरगेन यादव तियरा थाना बदलापुर बताया जा रहा है।



फोटो : साभार 


यह रात करीब ढाई बजे की घटना। आमने सामने हुए मुठभेड़ में महराजगंज थाने का एक पुलिस कर्मी अरविंद सिंह घायल हो गए है।दोनों घायलो को पुलिस ने पहले बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।


जिला अस्पताल 02:45 मिनट पर पहुँचने पर डॉक्टरों ने हालत गम्भीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफ़र किया।


कोई टिप्पणी नहीं