Breaking News

दिल्ली मे मरने वालो की संख्या बढ़कर 38 हुई

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के मुद्दे के लेकर हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। वहीं 200 से अधिक घायल लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अलग-अलग अस्पतालों में लगभग 30 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा मामले में पुलिस ने अब तक 106 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।



फोटो साभार 


दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। जीटीबी हॉस्पिटल में 34 लोगों की मौत हुई है। यहां पर 12 लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई। 49 घायलों का अभी भी इलाज चल रहा है। 210 से ज्यादा घायल जीटीबी हॉस्पिटल में इलाज के लिए लाए गए थे। एलएनजीपी हॉस्पिटल में 3 घायलों की मौत हुई है। जय प्रकाश में 1 घायल की मौत हुई है।


गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल के चिकित्सा, निदेशक डॉक्टर सुनील कुमार का कहना है कि गुरुवार को ज्यादा से ज्यादा लोगों के पोस्टमार्टम कर उनके शव परिजनों को सौंपने की कोशिश की जाएगी। इसलिए जो पोस्टमार्टम शाम 4 बजे तक होते थे अब रात 9 बजे तक किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो रात भर भी पोस्टमार्टम किया जाएगा।




 


 


कोई टिप्पणी नहीं