Breaking News

नगर पालिका प्रांगण में 750 गरीब असहाय जरुरतमंदों को कंबल वितरण

जौनपुर - शाहगंज नगर पालिका परिषद शाहगंज में गुरुवार को आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में 750 गरीब असहाय जरुरतमंदों को कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह रहे। 



जिलाधिकारी ने कहा कि जन सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जन सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप रहे पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि कंबल वितरण से निश्चित तौर पर जरुरतमंदों को ठंड से राहत मिलेगा।


लोगों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल ने लोगों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ठंड से बचाव के लिए रैन बसेरा अलाव आदि का इंतजाम पहले से किया गया है। अब कंबल वितरण करके जरूरतमंदों को ठंड से बचाव का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन बेचन सिंह व प्रदीप जायसवाल ने किया। अंत में अधिशासी अधिकारी दिनेश यादव ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया।


इस मौके पर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार दुबे, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, अजीत प्रजापति, संदीप जायसवाल, सिमपू अग्रहरी, मकसूद हसन, अनुराग मिश्र, सुनील अग्रहरि,  जायसवाल, विवेक अस्थाना आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं