Breaking News

लेखपाल की गोली मार कर हुई हत्या से परिवार में मचा कोहराम

आजमगढ़ - जौनपुर जिले के केराकत क्षेत्र में लेखपाल की गोली मारकर हुई हत्या की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। शोक में मंगलवार की सुबह से देवगांव बाजार की दुकानें बंद रही।



आजमगढ़ - जौनपुर जिले के केराकत क्षेत्र में लेखपाल की गोली मारकर हुई हत्या की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। शोक में मंगलवार की सुबह से देवगांव बाजार की दुकानें बंद रही।क्षेत्र के लोग भी काफी मर्माहत हैं। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी अनिल कुमार प्रजापति (30) पुत्र स्व. सुभाष चंद्र प्रजापति लालगंज तहसील क्षेत्र के नियमताबाद मंडल के लेखपाल थे।


उनके बड़े भाई अशोक प्रजापति के दोस्त मनोज प्रजापति उर्फ डब्बू इसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करिया गोपालपुर के निवासी हैं। मनोज का ननिहाल जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र के बंबावन बगरेवां गांव में स्थित है। मनोज के ननिहाल में सोमवार की रात को तेरही संस्कार का भोज था। अशोक अपने चार भाइयों के साथ मनोज के ननिहाल में तेरही संस्कार में शामिल होने के लिए सोमवार की रात को गए थे।


करिया गोपालपुर गांव निवासी श्लोक यादव भी इसी निमंत्रण में शामिल होने के लिए गये थे। पीड़ित भाइयों ने बताया कि अशोक व श्लोक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद अचानक अशोक के भाई सुनील को गोली लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। लेखपाल के हत्या की खबर जब परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया।पत्नी रेनू देवी व मां कलावती देवी दहाड़े मारकर बेहोश हो जा रही थी। घर की महिलाओं का भी रो रो कर बुरा हाल था।


आसपास की महिलाएं व पुरुष परिजनों को ढांढस बंधाने में लगे हुए थे। हत्या की खबर से ग्रामीण सकते में हैं। छोटा भाई सुनील प्रजापति व सोनू भी भाई की हत्या से बदहवास हो गए।मृत अनिल के एक पुत्री अंशिका (4) है। वे चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे, उनकी तीन बहनें भी हैं। पिता की मौत के बाद उन्हें नौकरी मिली थी। जौनपुर से लेखपाल का शव मंगलवार की शाम को घर पर आया।लालगंज एसडीएम पंकज श्रीवास्तव, तहसीलदार अनिल कुमार पाठक, लालगंज बसपा विधायक अरिमर्दन आजाद उर्फ पप्पू, भाजपा नेत्री संचिता श्री चौहान, प्रधान विद्युत चौरसिया आदि शामिल थे।


कोई टिप्पणी नहीं