Breaking News

कश्मीर में बन रहा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल...

कश्मीर में बन रहे दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का निर्माण दिसंबर 2021 तक पूरा हो जाएगा। सरकार ने इसके लिए आखिरी समयसीमा तय कर दी है। इस पुल के बनने के बाद ट्रेन से कश्मीर घाटी जाने का मार्ग खुल जाएगा।



कश्मीर में बन रहे दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का निर्माण दिसंबर 2021 तक पूरा हो जाएगा। सरकार ने इसके लिए आखिरी समयसीमा तय कर दी है। इस पुल के बनने के बाद ट्रेन से कश्मीर घाटी जाने का मार्ग खुल जाएगा। नदी तल से इसकी उंचाई 359 मीटर (1,178 फीट) होगी। यह रेलवे लाइन एफिल टावर से 35 मीटर और कुतुब मीनार से 5 गुना ऊंचा होगा।यह पुल 260 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार वाली हवा को झेल सकता है। यह पुल कटड़ा और बनिहाल के बीच 111 किलोमीटर के इलाके को जोड़ेगा। 


कोंकण रेलवे के चेयरमैन संजय गुप्ता ने कहा, “रेलवे के 150 साल के लंबे इतिहास में यह सबसे चुनौतीपूर्ण कार्य होगा। कश्मीर को देश के शेष से हिस्सों से जोड़ने वाला दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल दिसंबर 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसे इंजीनियरिंग का चमत्कार भी कह सकते हैं।” 2002 में उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया गया था।यह पुल बेइपैन नदी पर बने चीन के शुईबाई रेलवे पुल (275 मीटर) का रिकॉर्ड तोड़ देगा। इस पुल का निर्माण कार्य पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल 2002 में शुरू हुआ था। 2008 में इसे असुरक्षित बताते हुए इसका निर्माण कार्य रोक दिया गया था। साल 2010 में पुल का काम फिर से शुरू किया गया।


कोई टिप्पणी नहीं