Breaking News

गुरु गोविन्द सिंह जयंती पर राष्ट्रपति ने किया ट्वीट

आज सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह की 353वीं जयंती पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह की जिंदगी और शिक्षा लगातार सभी को प्रेरित कर रहा है।



गुरु गोविंद सिंह के पिता का नाम गुरु तेग बहादुर और माता का नाम गुजरी था वे उनके एक मात्र पुत्र थे। सिखों के 10वें गुरु गुरु गोविंद  सिंका जन्म श्री पटना साहिब में 22 दिसंबर 1666 को हुआ था। जिस वक्त गुरु साहिब का जन्म हुआ, उस वक्त गुरु तेग बहादुर साहिब बंगाल व असम की यात्रा पर थे।आज सिखों के 10वें गुरु, गुुरु गोबिंद सिंह की जयंती के मौके पर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पटना और देशभर में अन्य जगहों पर हजारों सिख श्रद्धालु मत्था टेकने और प्रार्थना करने के लिए गुरुद्वारों में जाते हैं। गुरु गोविंद सिंह के संदेश के अनुसार ही खालसा सिखों में पांच चीजों को अनिवार्य माना जाता है। ये पांच चीजें हैं- केश, कड़ा, कृपाण, कंघा और कच्छा।


राष्ट्रपति ने ट्वीट कर लिखा, 'गुरु गोबिंद सिंह जी को उनकी जयंती पर मेरी श्रद्धांजलि। उनका जीवन लोगों की सेवा और सत्य, न्याय एवं करुणा के जीवन-मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। गुरु गोविन्द सिंह जी का जीवन और शिक्षाएं हमें आज भी प्रेरित करती हैं।'


कोई टिप्पणी नहीं