Breaking News

आज साल का पहला चंद्र ग्रहण,जानिये इसका समय

साल 2020 का पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण आज 10 जनवरी (दिन- शुक्रवार) को पड़ेगा। यह चंद्र ग्रहण रात 10:37 बजे शुरू होगा और  02:42Am तक चलेगा। यानी यह पहला ग्रहण चार घंटे 5 मिनट तक चलेगा। लेकिन ज्योषिचार्यों का मानना है कि इस बार सूतक नहीं लगेगा। यानी मंदिरों के कपाट खुले रहेंगे। इसके बावजूद भी ग्रहण या उसके अगले दिन गंगा स्नान करना व पुण्य -दान मान्य होगा।



आज लगने वाला चंद्र ग्रहण रात को 10 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगा और अगली तारीख यानी 11 जनवरी को तड़के पौने तीन बजे तक चलेगा। लेकिन ज्योषिचार्यों का मानना है कि इस बार सूतक नहीं लगेगा। यानी मंदिरों के कपाट खुले रहेंगे। इसके बावजूद भी ग्रहण या उसके अगले दिन गंगा स्नान करना व पुण्य -दान मान्य होगा।ग्रहण को एशिया, यूरोप, अफ्रिका और ऑस्ट्रेलिया में भी देखा जा सकेगा। इसके बाद साल 2020 में तीन और चंद्र ग्रहण पड़ेगें जो कि 5 जून, 5 जुलाई और 30 नवंबर को होंगे। खास बात यह सभी ग्रहण उपच्छाया ग्रहण ही होंगे। 


वैसे तो ग्रहण के पीछे बैज्ञानिक कारण हैं, लेकिन धार्मिक मान्यताओं और हिंदू धर्म के अनुसार ग्रहण का विशेष महत्व होता है। ग्रहण काल को अशुभ माना जाता है। सूतक की वजह से इस दौरान कोई भी धार्मिक कार्य नहीं किया जाता है। इस चंद्र ग्रहण में सूत नहीं होगा तो आप पूजा पाठ कर सकते हैं। माना जाता है ग्रहण के बाद शुद्धीकरण के लिए नहाना चाहिए।


इस बार का चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। शास्त्रों में उपच्छाया चंद्र ग्रहण को ग्रहण के रुप में नहीं माना जाता है। इसलिए आज पूर्णिमा तिथि के पर्व और त्योहार मनाए जा सकेंगे। इस ग्रहण में चंद्रमा मिथुन राशि में होगा, नक्षत्र पूर्नवसु रहेगा। मिथुन राशि के लोगों को चंद्र ग्रहण के समय सावधान रहने की जरूरत पड़ेगी। पूर्नवसु नक्षत्र के लोगों को भी बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।


कोई टिप्पणी नहीं