Breaking News

आज का राशिफल देखे -आचार्य पवन तिवारी

💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮


दिनाँक -: 15/01/2020,बुधवार
पंचमी, कृष्ण पक्ष
माघ


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏



मेष
रोजगार प्राप्त होगा। ऐश्वर्य के साधन जुटेंगे। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें। भाग्य का साथ मिलेगा। मित्र व संबंधियों से मेल-मिलाप होगा।


वृष
रचनात्मक कार्य पूर्ण होंगे। कार्य से लाभ होगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन से लाभ में वृद्धि होगी। थकान रहेगी। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


मिथुन
चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। दूसरों की भावना का खयाल रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। तनाव बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।


कर्क
बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। अपेक्षित कार्य समय पर पूर्ण होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। सुख के साधनों पर खर्च होगा। पार्टनरों से मतभेद खत्म होंगे। आय में वृद्धि होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में सावधानी रखें।


सिंह
क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। बुरी खबर मिल सकती है। मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। घर-बाहर तनाव रहेगा। सामंजस्य बैठाएं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। जोखिम न लें।


कन्या
बिगड़े काम बनेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर-परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्राएं मनोरंजक रहेगी।


तुला
जल्दबाजी करने व विवाद से बचें। राजकीय बाधा से सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। अतिथियों का आगमन होगा। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।


वृश्चिक
भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मनोरंजक यात्रा होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। किसी पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेना पड़ सकता है। भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बुद्धि के प्रयोग से हल प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। दूसरों पर अतिविश्वास न करें।


धनु
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। दूसरों पर भरोसा न करें। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों से मतभेद हो सकता है। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। कार्यस्थल पर परेशानी संभव है।


मकर
डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। नए काम की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोई वरिष्ठजन सहयोग करेगा। बड़ी समस्या दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा।


कुंभ
आर्थिक नीति में परिवर्तन संभव है। कार्यस्थल पर सुधार होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। नए कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक समृद्धि के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। प्रमाद न करें।


मीन
घर-परिवार में कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। तीर्थयात्रा की योजना कार्यरूप लेगी। संत-महात्मा के दर्शन होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। झंझटों से दूर रहें। यात्रा में सावधानी रखें। प्रसन्नता रहेगी। मिठाई वितरण करें।


कोई टिप्पणी नहीं