Breaking News

आज होगा भाजपा अध्यक्ष का चुनाव.....

भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया की घोषणा कर दी थी। इसके तहत भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए आज पार्टी के राज्य मुख्यालय पर नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी।



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव आज बृहस्पतिवार को होगा। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय है। भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी आशुतोष टंडन गोपाल ने बताया कि आज दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक चुनाव पर्यवेक्षक एवं बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 80 लोकसभा क्षेत्र में से प्रत्येक क्षेत्र से एक राष्ट्रीय परिषद का सदस्य चुना जाएगा। हालांकि, ये सदस्य भी सर्वसम्मति से चुन लिए जाएंगे। पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी आशुतोष टण्डन 'गोपाल' ने प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के निर्वाचन की जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय चुनाव अधिकारी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के लिए आज पार्टी राज्य मुख्यालय पर नामांकन होगा।


कोई टिप्पणी नहीं