Breaking News

आज है नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 123वीं जयंती,राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 123वीं जयंती पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कैबिनेट के कई मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि उनकी वीरता और देशभक्ति हमें प्रेरणा देती रहेगी। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि भारत हमेशा नेताजी सुभाष चंद्र बोस का आभारी रहेगा।

सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में हुआ था। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आजाद हिंद फौज बनाई थी। लेकिन उनकी मौत आज भी एक रहस्य है। आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 123वीं जयंती है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में आजाद हिंद मार्ग स्थित सुभाष भवन में दो दिवसीय सुभाष महोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन यहां बोस के मंदिर को आम जनता के लिए खोला जाएगा। इस मंदिर में पुजारी दलित महिला होगी। 

आजाद हिंद फौज के संस्थापक और कांग्रेस के अध्यक्ष रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस दिल्ली के कालीबाड़ी मंदिर से लेकर लाल किले तक जुड़े रहे। विदेश की जमीन से दिया गया उनके दिल्ली चलो के नारे से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में युवा आजाद हिंद फौज से जुड़े। इतिहासकारों के मुताबिक, उनकी फौज में बड़ी संख्या में दिल्ली और पंजाब से लोग शामिल थे। 

कोई टिप्पणी नहीं