Breaking News

विज्ञान महोत्सव के समापन समारोह में प्रतियोगी हुए सम्मानित

उरई। जिला विज्ञान क्लब विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वधान में विज्ञान महोत्सव के समापन समारोह में कार्यक्रम में जिलाधिकारी डा.मन्नान अख्तर द्वारा प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।




नरेंद्र सिंह महोबा द्वारा खाद पदार्थों का परीक्षण करके सिखाया अनिल कुमार गुप्ता जिला समन्वयक एनजीसी जालौन एवं श्री विक्रम सिंह के सहयोग से विज्ञान के अलौकिक चमत्कारों का प्रदर्शन एवं उनकी व्याख्या करके बताया गया कि कैसे विज्ञान के प्रति जागरूक हो। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुन्नीलाल वर्मा को सम्मानित किया गया। कुमारी अनुष्का आर्य कन्या इंटर कॉलेज कालपी विज्ञान भाषण में प्रथम स्थान प्राप्त किया।


जूनियर वर्ग में हेमराज कुशवाहा एमडीएम इंटर कॉलेज कालपी विज्ञान कविता में कहकशा प्रथम स्थान प्राप्त किया आएगी। हिमांशु गुप्ता लिखित प्रश्नोत्तरी परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया राघवेंद्र सिंह पॉलिटेक्निक श्री डीडीएम नाबार्ड श्री प्रकाश कुमार विज्ञान के प्रति जागरूक भूरी-भूरी प्रशंसा की। अर्चना त्रिपाठी ने बच्चियों अपने ज्ञान विज्ञान पर विस्तार से चर्चा की। सुरेंद्र सिंह गुर्जर डॉक्टर रवि राठौर को  जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का संचालन विनय कुमार गुप्ता जिला समन्वयक द्वारा किया गया विज्ञान क्लब द्वारा चल रही योजनाओं का विस्तार से चर्चा की छात्र-छात्राओं के वैज्ञानिक आविष्कारों कृषकों द्वारा आविष्कारों का पेटेंट करने का तरीका बताया। कार्यक्रम की व्यवस्था आशीष कुमार गुप्ता, पवन कुमार गुप्ता, धीरेंद्र यादव आदि का सहयोग प्राप्त हुआ अनिल पाल भजन दरबार अतुल दीक्षित राजेंद्र गुप्ता कुलदीप गुप्ता आदि रहें।


कोई टिप्पणी नहीं