Breaking News

कालेज के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कायकर्मो ने बांधा समा

जौनपुर - मछलीशहर सरायबीका स्थित जमुना देवी इंटर कालेज का वार्षिक उत्सव सोमवार को सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया।



फोटोः - साभार 


जौनपुर - मछलीशहर सरायबीका स्थित जमुना देवी इंटर कालेज का वार्षिक उत्सव सोमवार को सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया।विद्यालय की छात्रा प्राची उपाध्याय ने घर मेरे आजा पिया गीत पर शानदार कत्थक नृत्य करके अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रांतीय प्रधान महासचिव फौजदार सिंह अखिलेश, डा. कृष्ण मोहन यादव व प्रधानाचार्य परिषद के मंडल अध्यक्ष राम नयन सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।


विद्यालय की छात्रा प्रीति, साहिन, अंजली व काजल ने सरस्वती बन्दना व बन्दना, प्रांजल उपाध्याय, रिया उपाध्याय व प्राची ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार मौर्य ने अभ्यागतों का स्वागत करते हुए विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया।


विद्यालय के प्रबंधन फूलचंद मौर्य, उप प्रबंधन मातादीन मौर्य, संस्थापक मंडल की सदस्य जमुना देवी व पूर्व सूचना आयुक्त ज्ञान प्रकाश मौर्य ने अभ्यागतों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया।अतिथियों ने विद्यालय के शिक्षकों के साथ टाप टेन छात्रों को मेडल व प्रमाण- पत्र दिया। 


विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने कौवाली, कथक नृत्य, देशभक्ति गीत, डांडिया, राजस्थानी नृत्य, पंजाबी भाँगड़ा, भजन व लोकगीत जैसे कार्यक्रमों से समा बांध दिया। बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने देर शाम तक लोगो को बांधे रखा। 


वक्ताओं में जिला माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा, महामंत्री शरद कुमार सिंह, राम सजीवन मौर्य, विकास सिंह, सत्येन्द्र सिंह, सन्तोष कुमार मिश्र, राम अकबाल यादव, सतीश कुमार मौर्य, नागेंद्र प्रताप सिंह, हीरालाल मौर्य, हरिश्चन्द्र यादव, आशीष मौर्य आदि प्रमुख रहे। अध्यक्षता प्रबन्धक फूलचंद मौर्य व संचालन धर्मचंद गुप्ता ने किया। 


कोई टिप्पणी नहीं