Breaking News

झारखंड के मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन,27 दिसंबर को लेंगे शपथ

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य विधानसभा चुनावों में विजयी विपक्षी गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ 27 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। 



जानकारी के अनुसार, 27 दिसंबर को हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।इस दौरान जेएमएम के 6, कांग्रेस के 5 और आरजेडी के कोटे से एक मंत्री शपथ लेंगे। यानी हेमंत सोरेन के साथ 12 मंत्री शपथ लेंगे। इसके अलावा कांग्रेस के खाते में स्पीकर पद जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण समारोह मोरबड़ी ग्राउंड में आयोजित किया जा सकता है।


झारखंड विधानसभा चुनावों में 81 सीटों में से 47 सीट जीतने के बाद गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन के निवास पर 23 दिसंबर की रात्रि में आयोजित पहले संवाददाता सम्मेलन में सोरेन ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि अपनी इस इच्छा के बारे में गठबंधन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को सूचित करेगा और यदि उनकी सहमति मिली तो शपथ ग्रहण का कार्यक्रम मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगा।


कोई टिप्पणी नहीं