Breaking News

जावेद अख्तर ने कुलदीप सिंह सेंगर मामले में किया ट्वीट

उन्नाव रेप मामले में दोषी पाए गए और बीजेपी से निष्कासित किए जा चुके विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।अब इसको लेकर जावेद अख्तर ने एक ट्वीट किया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस ट्वीट में जावेद अख्तर ने यूपी की कानून व्यवस्था पर निशाना साधा है।



उन्नाव रेप मामले में दोषी पाए गए और बीजेपी से निष्कासित किए जा चुके विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। सेंगर पर 25 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। अब इसको लेकर जावेद अख्तर ने एक ट्वीट किया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस ट्वीट में जावेद अख्तर ने यूपी की कानून व्यवस्था पर निशाना साधा है।जावेद अख्तर ने ट्वीट कर कहा, " रेपिस्ट कुलदीप सेंगर को अदालत ने अजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अब देखते हैं कि वह कितनी जल्दी अस्वस्थ होकर अस्पताल में भर्ती होते हैं।" 


कोई टिप्पणी नहीं