Breaking News

हर्ष वर्धन श्रृंगला को अगले विदेश सचिव के रूप में नियुक्त किया

आईएफएस अधिकारी हर्षवर्द्धन श्रृंगला दो साल के कार्यकाल के लिए सोमवार को नये विदेश सचिव नियुक्त किए गए। वह अभी अमेरिका में भारत के राजदूत के तौर पर सेवा दे रहे हैं। कार्मिक मंत्रालय ने सोमवार को एक आदेश जारी कर उनकी नियुक्ति की घोषणा की।



कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी।1984 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हर्ष वर्धन श्रृंगला को अगले विदेश सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। वह विजय गोखले का स्थान लेंगे। विजय गोखले का दो साल का कार्यकाल 29 जनवरी 2020 को पूरा हो रहा है।


उनकी नियुक्ति ऐसे वक्त पर की गई है कि जब भारत विदेश नीति के क्षेत्र में चुनौतियों का सामना कर रहा है। विदेश सचिव के तौर पर श्रृंगला की फौरी जिम्मेदारी कूटनीतिक संबंध बढ़ाने की होगी।विदेश सचिव के रूप में श्रृंगला की तात्कालिक चुनौती कूटनीतिक संपर्को को सही रास्ते पर लाने की होगी। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कुछ देश और वैश्विक संस्थाएं भारत की आलोचना कर रही हैं।


 


 


कोई टिप्पणी नहीं