Breaking News

डीएम साहब ठंड अपने तेवर दिखा रही,अलाव की करा दे व्यवस्था

जौनपुर। कोहरे और तेज हवा के कारण ठंड शबाब पर पहुंच गई है। कड़ाके की ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अब तक ठंड से बचाव की प्रशासनिक तैयारियां मुकम्मल नहीं हो सकी हैं।



जौनपुर। कोहरे और तेज हवा के कारण ठंड शबाब पर पहुंच गई है। कड़ाके की ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अब तक ठंड से बचाव की प्रशासनिक तैयारियां मुकम्मल नहीं हो सकी हैं।सार्वजनिक स्थलों पर न अलाव जलाए गए हैं न ही गरीबों को कंबल वितरित किया जा सका है। गरीब और असहाय कागज जलाकर ठंड दूर करने की जद्दोजहद में लगे हैं। उनके लिए रैन बसेरा भी अभी तक तैयार नहीं है।


पिछले एक सप्ताह से ठंड ने जोर पकड़ लिया है। गलन भरी सर्दी से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। प्रशासनिक स्तर पर अब तक अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई है, न ही गरीबों को कंबल बांटे गए हैं। गरीबों की सुविधा के लिए जिला चिकित्सालय व रोडवेज स्टेशन पर बनाए जाने वाला रैन बसेरा का भी कुछ पता नहीं है। नगर पालिका क्षेत्र में भी रात को भ्रमण करने पर एक भी चौराहे व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलते नहीं पाया गया। इसके कारण पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवान भी ठंड के कारण कपकंपाते दिखाई पड़ते है, तो रिक्शा वाले व गरीब भी ठंड के कारण कहीं कांपते नजर आते है। वहीं जिला प्रशासन की तरफ से दस दिन पूर्व ही कंबल की टेंडर प्रक्रिया करा ली गई थी लेकिन अभी तक तहसीलों में कंबल नहीं पहुंचा, न ही ग्रामीण इलाकों में अलाव जला।


कोई टिप्पणी नहीं