Breaking News

BJP ने चुनाव आयोग से राहुल गांधी के बयान पर की शिकायत

बीजेपी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 'रेप इन इंडिया' वाले बयान को लेकर राहुल गांधी शुक्रवार को तल्ख नजर आए। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संसद में इस बयान पर राहुल से माफी की मांग की थी।


 


बीजेपी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी सासंदों ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। राहुल गांधी ने झारखंड की रैली में मोदी सरकार के मेक इन इंडिया अभियान पर निशाना साधते हुए उसकी तुलना रेप इन इंडिया से की थी। इसी पर शुक्रवार को लोकसभा में हंगामा हुआ। स्मृति ईरानी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। राहुल गांधी ने बलात्कार को एक राजनीतिक उपकरण बनाने का साहस किया है।


कोई टिप्पणी नहीं