Breaking News

भाजपा ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत

भाजपा की दिल्ली ईकाई ने जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय के समीप नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप लगाते हुए।दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य आप नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।



दिल्ली के उप मुख्यमंत्री : - मनीष सिसोदिया


भाजपा की दिल्ली ईकाई ने जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय के समीप नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप लगाते हुए।दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य आप नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।पार्टी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं के इशारे पर जामिया यूनिवर्सिटी में हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया गया।


दिल्ली पुलिस को दी गयी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सिसोदिया और आप विधायक अमानतुल्ला खान तथा अन्य पार्टी नेताओं ने ''आपराधिक साजिश  रची और हिंसा भड़कायी। सैंकड़ों प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए प्रदर्शनों में जामिया के छात्रों समेत पुलिसकर्मी तथा स्थानीय लोग भी घायल हो गए थे । प्रदर्शन के दौरान चार सरकारी बसों को आग लगा दी गई और सौ से अधिक निजी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।


दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि इस घटना के बाद कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसके बाद यह साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के एक नेता भीड़ को हिंसा के लिए उकसा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए आम आदमी पार्टी के नेता लोगों को धार्मिक आधार पर बांटना चाहते हैं।


 


कोई टिप्पणी नहीं