Breaking News

अभिनेता कुशाल पंजाबी ने की आत्महत्या

फिल्मों और टीवी में काम कर चुके अभिनेता कुशल पंजाबी के फैंस के लिए बुरी खबर है। 37 वर्षीय कुशल की मौत से हर कोई सदमे में हैं। कुशल पंजाबी ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की।



फिल्मों और टीवी में काम कर चुके अभिनेता कुशल पंजाबी के फैंस के लिए बुरी खबर है। 37 वर्षीय कुशल की मौत से हर कोई सदमे में हैं। कुशल पंजाबी ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की। बीती रात उनका शव घर में फांसी पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। उनके आकस्मिक निधन से टीवी इंडस्ट्री के सितारे और फैंस सदमे में हैं। आज दोपहर 1 बजे कुशल का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा हैं कि कुशल डिप्रेशन से गुजर रहे थे। साथ ही उनकी हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी गड़बड़ हो गई थी।


करणवीर बोहरा ने इंस्टाग्राम पर कुशल की कई तस्वीरें शेयर की



कुशल पंजाबी के निधन की शॉकिंग खबर एक्टर करणवीर बोहरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी। कुशल करणवीर अच्छे दोस्त थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुशल की कई तस्वीरें शेयर की और लिखा- 'तुम्हारे निधन ने मुझे अंदर तक झकझोर दिया है। मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। मुझे पता है तुम जहां कहीं भी हो एक खुशहाल जगह पर हो। जिस तरह से तुमने अपनी जिंदगी को जिया उसने मुझे हमेशा प्रेरित किया.... लेकिन मुझे क्या पता था।'


कोई टिप्पणी नहीं