Breaking News

नवाकाल के संपादक नीलकंठ खाडिलकर का निधन

मराठी दैनिक समाचार पत्र नवाकाल के संपादक व वरिष्ठ पत्रकार नीलकंठ खाडिलकर का शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। खाडिलकर पिछले कुछ समय से बीमार थे।



फोटोः - साभार 


मराठी दैनिक समाचार पत्र नवाकाल के संपादक व वरिष्ठ पत्रकार नीलकंठ खाडिलकर का शुक्रवार को मुंबई के उपनगर बांद्रा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। खाडिलकर पिछले कुछ समय से बीमार थे।खाडिलकर पिछले 27 साल से इस समाचार पत्र के संपादक थे और उनके बेबाक संपादकीय ने उन्हें लोकप्रियता दिलाई।उन्होंने 'प्रैक्टिकल सोशलिज्म: म्यूजिंग्स फ्रॉम ए टूर ऑफ रशिया' समेत कुछ किताबें भी लिखीं हैं।


 


कोई टिप्पणी नहीं