Breaking News

मुख्य सचिव ने विकास कार्यों का लिया जायजा

कालपी(जालौन)।


प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी का बुंदेलखंड आगमन के मौके पर जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने अगुवानी की। उन्होंने अफसरों से विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।



लखनऊ से झांसी जाते वक्त बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी में मुख्य सचिव का ठहराव हुआ। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पुलिस जवानों ने मुख्य सचिव को सलामी दी। डीएम डा. मन्नान अख्तर, एसपी डा. सतीश कुमार, एसडीएम कौशल कुमार, सीओ संजय कुमार शर्मा ने उनकी अगुवानी की।



फोटो परिचय- सलामी लेते मुख्य सचिव


पौने दो घंटे के कालपी प्रवास पर मुख्य सचिव ने जनपद के विकास, स्वच्छता अभियान के बारे में विस्तृत जानकारियां हासिल की। इसी दौरान गौ सरंक्षण के गौशालाओं के बारे में भी चर्चा की। इस दौरान तहसीलदार शशिवेंद्र द्विवेदी, कोतवाल सुधाकर मिश्रा, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे सहित कई विभागों के अफसर मौजूद रहे।

मुख्य सचिव ने नगर के स्वच्छता की हकीकत जानी
नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी एसके दोहरे ने मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी को अवगत कराया कि नगर में स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर में आधा दर्जन मलिन बस्तियां हैं। जिनमें सामुदायिक शौचालय तथा सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जा चुका है। नगर के सभी 25 वार्ड खुले शौचालय से मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम को गतिशीलता से चलाया जाये।


कोई टिप्पणी नहीं