Breaking News

कानपुर मे डेंगू का कहर ,नहीं हो रही फॉगिंग

कानपुर -शहर में डेंगू फैला हुआ है ,किन्तु प्रशासन अभी भी जागरूक नहीं हुआ है। बढ़ते मच्छरों के आंतक से लोग परेशान है। जिला अस्पताल मैं बढ़ते मरीजों के कारण इलाज में लापरवाही की शिकायते आ रही है और मौतों का सिलसिला जारी है। 


नर्सिंग होम  भी फुल चल रहे है लोगो को प्लेटलेट्स नहीं मिल पा रहे। नर्सिंग होम मैं भी मानक के तहत इंतजाम न होने के कारन इस समस्या पर काबू नहीं हो पा रहा है। 



फोटो :साभार 


डेंगू के लक्षण और 5 आसान घरेलु उपाय 



  • तेज़ बुखार: डेंगू का सबसे प्रमुख लक्षण तेज़ बुखार है। डेंगू में 102-103º F तक बुखार आना आम बात है।

  • बदन टूटना: डेंगू में ज़्यादातर जोड़ों, मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द होता है।

  • जी मिचलाना या नॉज़ीआ  (nausea) भी एक लक्षण है। डेंगू में आपको घबराहट महसूस होती है।

  • चकत्ते या रैशेस: डेंगू में छोटे लाल चकत्ते या रैशेस हो जाते है। इन रैशेस में कभी कभी खुजली भी होती है।

  • आँख के पीछे दर्द: ज़्यादातर डेंगू से पीड़ित लोग आँख के पीछे दर्द की शिकायत करते हैं। यह दर्द आँखों की मूवमेंट से बढ़ता है।

  • थकान : डेंगू में थकावट महसूस होती है।


1. बुखार के समाप्त होने के 48 घंटे बाद तक ज़्यादा से ज़्यादा पानी  एवं तरल आहार ले :

2. डॉक्टर द्वारा सुझाई गई दवाओं का सही मात्रा में सेवन करें:

3. नोट करें कि रोगी कितनी बार पेशाब करने जाता है उसके रंग पर भी ध्यान दे :

4. डेंगू की चमत्कारी दवाओं से दूर रहें:

5. रोगी की सुविधा अनुसार देखभाल:

6 .डेंगू बुखार को कम करने के लिए रोगी को गीली पट्टी से स्नान कराए। कमरे को भी ठंडा रखे :

 


कोई टिप्पणी नहीं