Breaking News

काले धन कुबेरो की लिस्ट स्विस बैंक ने भारत सरकार को दी

बैंकों में बड़ी संख्या में जमा कालेधन के खाताधारकों की जानकारी मोदी सरकार को मिल गई है। स्विट्जरलैंड सरकार की ओर से इन तमाम खाताधारकों की लिस्ट भारत सरकार को सौंप दी है।



  • भारत सरकार को अगली जानकारी 2020 में सौंपी जाएगी। 

  • भारत कुछ चुनिंदा देशों में से एक है जिन्हें ये जानकारी मिल रही है। 

  • बेनकाब होंगे काले धन के कुबेर। 



फोटो :साभार 


स्विट्जरलैंड के टैक्स विभाग के अनुसार, इसके बाद भारत सरकार को अगली जानकारी 2020 में सौंपी जाएगी. जानकारी के अनुसार, स्विट्जरलैंड में दुनिया के 75 देशों के करीब 31 लाख खाते हैं जो रडार पर हैं, इनमें भारत के कई खाते भी शामिल हैं। 

सरकारी सूत्रों की अनुसार जो जानकारी मिली है उसमें सभी खाते गैरकानूनी नहीं हैं. सरकारी एजेंसियां अब इस मामले में जांच शुरू करेंगी, जिसमें खाताधारकों के नाम, उनके खाते की जानकारी को बटोरा जाएगा और कानून के हिसाब से एक्शन लिया जाएगा। 

 

विदेश में जमा काला धन वापस हिंदुस्तान लाना मोदी सरकार के लिए बड़ा मुद्दा रहा है। अब काले धन के खिलाफ इस लड़ाई में मोदी सरकार को अब जाकर कामयाबी मिली है। 

कोई टिप्पणी नहीं