Breaking News

हरियाणा प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला ने अमित शाह की फटकार से दिया इस्तीफा

भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा अध्यक्ष सुभाष बराला ने अमित शाह की फटकार से पद से इस्तीफा दे दिया है। टोहाना से भाजपा उम्मीदवार सुभाष बराला पीछे चल रहे हैं। पार्टी के मन मुताबिक नतीजे ना आने के बाद जिम्मेदारी लेते हुए सुभाष बराला ने इस्तीफा दे दिया।



हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुभाष बराला, जिन्हें संगठन में बड़ा ओहदा देकर जाटों को साधने की जिम्मेदारी दी गई थी, वह खुद टोहना सीट पर पीछे चल रहे हैं। अमित शाह के फटकार लगाने के बाद बराला ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि यह कदम पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जोरदार फटकार लगाने के बाद उठाया। हरियाणा में भाजपा ने अबकी बार 75 पार का नारा दिया था।लेकिन भारतीय जनता पार्टी 10 सीटों के नुकसान के साथ 37 सीटों से आगे चल रही हैं, वहीं 17 सीटों के फायदे के साथ कांग्रेस 32 सीटों पर पीछे है। वहीं, यहां दुष्यंत चौटाला की जेजेपी किंग मेकर की भूमिका में नजर आ रही है।


हरियाणा में भाजपा बहुमत से दूर है, पार्टी 40 सीटों से आगे नहीं बढ़ पा रही है। इस बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को दिल्ली तलब कर लिया गया है। खट्टर को आज दोपहर ही दिल्ली बुलाया गया है। बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह को आज एक कार्यक्रम में नोएडा था, लेकिन उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है।


कोई टिप्पणी नहीं