Breaking News

बुर्ज खलीफा की अनोखे अंदाज में बापू को श्रद्धांजलि

कल देश भर में महात्मा गाँधी की 150 वी जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। इसके आलावा दुनिया के कई देशो ने भी बापू को श्रद्धांजलि दे कर याद किया। अलग -अलग तरीको से बापू को याद किया गया। वही संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने गांधी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने का एक अलग ही जरिया अख्तियार किया गया। यूएई ने विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को गांधीजी तिरंगे में नजर आए।



फोटो :साभार यू टूब

भारत सरकार ने यूएई के इस कदम का स्वागत करते हुए सराहना की है। फ्रांस ने भी बापू की याद में एक डाक टिकट जारी किया है। फ्रांस ने आज बापू की 150वीं जयंती के अवसर पर यह टिकट जारी किया है

महात्मा गांधी के जयंती पर इस बिल्डिंग में ना सिर्फ श्रद्धांजलि दी गई है बल्कि बुर्ज खलीफा बिल्डिंग को तिरंगे की रोशनी से जगमगाया गया। बिल्डिंग में बापू का चित्र भी उभरा।इस रोशनी के साथ-साथ बापू का प्रिय भजन वैष्णव जन भी बज रहा था।




कोई टिप्पणी नहीं