Breaking News

अयोध्या मैं 'दीपोत्स्व' पर राज्य सरकार खर्च करेगी 133 करोड़,दीपो से जगमगाएगी अयोध्या

पिछले वर्षो की भाति अयोध्या में दीपोत्स्व भव्य तरीके से मनाया जायेगा। जिसका पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।  अयोध्या में होने वाले 'दीपोत्सव' कार्यक्रम का खर्च पहले उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग उठाने वाला था। अब राज्य सरकार जिला प्रशासन के माध्यम से सीधे समारोह के लिए धनराशि देगी। 



फोटो :साभार 


आयोजन का पूरा खर्च उत्तर प्रदेश सरकार वहन करेगी।  इसके लिए 133 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है, जिसमें 26 अक्टूबर को 5.51 लाख से अधिक 'दीये' जलाए जाएंगे।  पिछले साल पवित्र सरयू नदी के किनारे जलाए गए ये दीये लगभग 45 मिनट तक जले थे। जिनकी भव्यता दुनिया भर में सराही गयी थी। 


'दीपोत्सव' कार्यक्रम का आयोजन पिछले दो वर्षो से पर्यटन विभाग कर रहा था, लेकिन आगे से यह एक सरकारी कार्यक्रम होगा.26 अक्टूबर को मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।  कार्यक्रम में फिजी के संसद अध्यक्ष के मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने की संभावना है। 


राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि 24, 25 और 26 अक्टूबर के इस आयोजन के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। धार्मिक नगरी अयोध्या में दीपावली के अवसर पर शुरू किया गया 'दीपोत्सव' देश दुनिया में पहचान बना चुका 


कोई टिप्पणी नहीं