Breaking News

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उपनगर विले पार्ले में भगवान गणेश के किए दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह मुंबई पहुंचे हैं। पीएम को यहां 19 हजार करोड़ रुपये की लागत वाले तीन और मेट्रो कॉरिडोर्स की आधारशिला रखनी है। मुंबई पहुंचकर पीएम ने सबसे पहले विले पार्ले में लोकमान्य सेवा संघ तिलक मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन भी किए।



महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मोदी ने यहां मनाए जा रहे गणेश उत्सव में हिस्सा लिया और लोकमान्य सेवा संघ के मंडप में भगवान गणेश के दर्शन किए। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद मोदी सीधा यहां पहुंचे। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत करने पहुंचे।


चंद्रयान 2 की चांद पर लैंडिंग देखने के लिए बेंगलुरु में इसरो सेंटर से पीएम मुंबई पहुंचे। वहां से वह विले पार्ले स्थित तिलक मंदिर पहुंचे और गणपति बप्पा के दर्शन किए। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा की। लोकमान्य ने ब्रितानी शासन के खिलाफ जाकर सार्वजनिक तौर पर गणेश उत्सव मनाने की शुरुआत की थी। मोदी यहां मुम्बई और औरंगाबाद में कई समारोहों में हिस्सा लेंगे। 


कोई टिप्पणी नहीं