Breaking News

मर्जर के विरोध मे बैंक हड़ताल 4 दिन बंद रहेंगे बैंक

यह हड़ताल 26 सितंबर और 27 सितंबर को होगी। वहीं 28 सितंबर को शनिवार और 29 सितंबर को रविवार को होने के चलते इस हड़ताल के दौरान बैंक लगातार 4 दिन बंद रहेंगे। वहीं इन बैंक यूनियनों का कहना है कि अगर सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी तो नवंबर के दूसरे सप्ताह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

मोदी सरकार के बैंकों के मर्जर की घोषणा के विरोध में देश के बैंकर सितंबर में 2 दिन की हड़ताल पर जाने वाले हैं। इस बात की घोषणा की बैंक कर्मचारियों की 4 यूनियनों ने की है।




ये यूनियन  रहेंगी हड़ताल पर


आल इंडिया बैंक आफिसर्स कनफेडरेशन (एआईबीओसी), आल इंडिया बैंक आफिसर्स एसोसिएशन (एआईबीओए), इंडियन नेशनल बैंक आफिसर्स कांग्रेस (आईएनबीओसी) और नेशनल आर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक आफिसर्स (एनओबीओ) हड़ताल में शामिल रहेंगे। यह जानकारी एआईबीओसी (चंडीगढ़) के महासचिव दीपक कुमार शर्मा ने दी है।


शर्मा ने बताया कि देशभर में राष्ट्रीयकृत बैंक 26 सितंबर और 27 सितंबर को हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के विलय के विरोध में यह हड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो नवंबर के दूसरे सप्ताह से राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।



कोई टिप्पणी नहीं