Breaking News

डॉ मानसी त्रिपाठी -कैसे करे अपने दांतो की देखभाल

कहते हैं दांत जैसी दूसरी कोई चक्‍की नहीं होती। ये न केवल आपको खूबसूरत बनाते हैं बल्कि इनके बिना आपकी जिंदगी भी बहुत मुश्किल हो जाती है। इतना सब जानते हुए भी हममें से अधिकतर लोग अपने दांतों के प्रति सजग नहीं होते। और आखिर में उन्‍हें कई समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है। कैसे आप अपने दांतों की सही देखभाल कर सकते हैं इसके लिए हमारी सवांदाता शिल्पा सिंह ने विशेष बातचीत की दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ मानसी त्रिपाठी से ……



दांतो को स्वस्थ्य रखने के 5 उपाय ....... 


1 -दिन में दो बार ब्रश करे और अपने दांतों को साफ़ करें
वैसे दिन में एक बार तो कम से कम दांत साफ़ करने चाहिए लेकिन अगर आप दो बार करेंगे तो ज़्यादा अच्छा रहेगा। ब्रश करने का सबसे बढ़िया समय खाना खाने के बाद है और आपको उसी समय दन्त को रेशम के धागे से साफ़ भी करना चाहिए। आपको कम से कम दो मिनट तक दांत साफ़ करते रहना चाहिए ताकि आपके दांतों की देखभाल हो जाये।


2 -ज़्यादा पानी पीये

पानी न सिर्फ आपके पूरे स्वस्थ के लिए अच्छा है बल्कि यह आपकी थूक को बढ़ाता है जो आपके स्वस्थ दांतों के लिए ज़रूरी है। मीठे जल और सोडा के बजाये पानी आपके दांतों के लिए सबसे अच्छा है। मीठा पानी आपके दांतो पर प्लाक पैदा करता है और अगर आप इसे ठीक नहीं करेंगे तो आपका दांत सड़ जायेगा।

 

3 -मीठे खाने को ना खाये

आपको ज़्यादा मीठे वाली ड्रिंक या फिर खाने पर ज़ोर नहीं देना चाहिए।अगर आप ज़्यादा चीनी खाते है तो अपने दांतों को अच्छे से ब्रश करें क्यूंकि चीनी से आपके दांतो पर प्लाक की मात्रा बढ़ जाती है और अगर आपको मीठा पसंद है तो आपको अपने दांतो के प्रति और भी सतर्क रहना चाहिए।

 

4-रोज़ाना कैल्शियम और विटामिन डी लें

मजबूत दांतों के लिए कैल्शियम बहुत ज़रूरी है और आपको रोज़ाना कैल्शियम दूध और नट्स से मिलता है। आपके शरीर पर कैल्शियम लगने के लिए आपके शरीर में विटामिन डी होना चाहिए, इसलिए आपको रोज़ाना सूरज की रौशनी लेनी चाहिए।

 

5-हर 6 महीने में डेंटिस्ट के पास जाये

ध्यान दे की आप हर ६ महीने में एक अच्छे दांतों के डॉक्टर के पास जाये। डेंटिस्ट आपके दांतों को अच्छे से साफ़ करके उसमे कैविटी या प्लाक को हटा देते है और अगर आपको कोई समस्या हो, तो उससे भी आपको आगाह करवा देते है।


ब्रश करने का सही तरीका 


यों तो हर बार खाने के बाद ब्रश करना चाहिए लेकिन ऐसा हो नहीं पाता। ऐसे में दिन में कम - से - कम दो बार ब्रश जरूर करें और हर बार खाने के बाद कुल्ला करें। दांतों को तीन - चार मिनट ब्रश करना चाहिए। कई लोग दांतों को बर्तन की तरह मांजते हैं , जोकि गलत है। इससे दांत घिस जाते हैं। आमतौर पर लोग जिस तरह दांत साफ करते हैं , उससे 60-70 फीसदी ही सफाई हो पाती है। दांतों को हमेशा सॉफ्ट ब्रश से हल्के दबाव से धीरे - धीरे साफ करें। मुंह में एक तरफ से ब्रशिंग शुरू कर दूसरी तरफ जाएं। बारी - बारी से हर दांत को साफ करें। ऊपर के दांतों को नीचे की ओर और नीचे के दांतों को ऊपर की ओर ब्रश करें। दांतों के बीच में फंसे कणों को फ्लॉस ( प्लास्टिक का धागा ) से निकालें। इसमें 7-8 मिनट लगते हैं और यह अपने देश में ज्यादा कॉमन नहीं है। दांतों और मसूड़ों के जोड़ों की सफाई भी ढंग से करें। उंगली या ब्रश से धीरे - धीरे मसूड़ों की मालिश करने से वे मजबूत होते हैं। 


मुस्कुराते रहें 


मुस्कराहट और अच्छे व खूबसूरत दांतों के बीच दोतरफा संबंध है। सुंदर दांतों से जहां मुस्कराहट अच्छी होती है , वहीं मुस्कराहट से दांत अच्छे बनते हैं। तनाव दांत पीसने की वजह बनता है , जिससे दांत बिगड़ जाते हैं। तनाव से एसिड भी बनता है , जो दांतों को नुकसान पहुंचाता है।



कोई टिप्पणी नहीं