भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के गुरुवार को पहली बार नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले उनका जाजमऊ गंगापुल पर जोश व उत्साह के साथ स्वागत किया। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना के साथ वह यहां पहुंचे थे। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों की ओर से तैयार रथ में वह सवार हुए और दक्षिण के तमाम स्थानों पर अपना स्वागत कराते रहे। कार्यकर्ता उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे, तो वहीं एक कार्यकर्ता की तरह ही प्रदेश अध्यक्ष ने सबको अपनी हंसी से जवाब देकर संतुष्ट किया। चिलचिलाती धूप में उनके ऊपर फूलों की जमकर बारिश हुई।
बर्रा में जहां उन्होंने 50 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई तो वहीं विजय नगर चौराहा से लेकर बृजेंद्र स्वरूप पार्क तक उन्होंने तमाम कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों संग सेल्फी ली। कुछ चर्चित चेहरों से उन्होंने गाड़ी पर बैठे-बैठे हाथ मिलाया तो कुछ की पीठ थपथपाई। प्रदेश अध्यक्ष का इस अंदाज का जादू कार्यकर्ताओं के सिर चढ़कर बोला। हालांकि 43 स्थानों पर स्वागत के चलते राहगीरों को उमस भरी गर्मी में जाम में फंसना पड़ा। मोतीझील पर रुकने के बाद बृजेंद्र स्वरूप पार्क में उन्होंने पदाधिकारियों संग पौधारोपण किया। इसके बाद चुन्नीगंज चौराहा, पार्टी कार्यालय नवीन मार्केट में स्वागत कराकर वह सीधे सर्किट हाउस पहुंचे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने गुरुवार को यहां अपने पहले दौरे में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने सर्किट हाउस में कोर कमेटी की बैठक में कहा कि कोई भी आचरण संगठन की मर्यादा के बाहर न जाए।
गोविन्द नगर उपचुनाव के दावेदारों ने दिखाया दम ,