Breaking News

जिले के समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला

कानपुर में हुई पुलिस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनपद मुख्यालय के जेसीज चैराहे पर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सरकार का पुतला फूंका।



डॉ लक्ष्मीकांत यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार की संरक्षण में कानपुर में हुई पुलिस जवानों की हत्या बहुत दुःखद है श्री यादव ने कहा कि सरकार को मृतक परिवार को एक करोड़ तथा घायलों को पचास लाख का आर्थिक सहयोग करना चाहिये।वही उपस्थित संगठन के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष राज यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है पूरे प्रदेश में गुंडा राज कायम हो चुका है जब जनता के रखवालो पुलिस वालों के साथ ऐसी घटना हो रही है तो आम जनता कैसे सुरक्षित रहेगी।


इस मौके पर लोहिया वाहिनी के उपाध्यक्ष अवनीश यादव, जिला उपाध्यक्ष सपा प्रभाकर मौर्य, जिलाउपाध्यक्ष व जिला सचिव आनन्द गुप्ता, अम्बिकेश यादव व विधानसभा अध्यक्ष सदर  रमेश मौर्य के साथ साथ प्रदीप बाबा,सास्वत जायसवाल उपस्थित रहें।


कोई टिप्पणी नहीं