Breaking News

डांसिंग स्टार सरोज खान का निधन,शोक में डूबा बॉलीवुड

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया. वह लंबे वक्त से बीमार चल रहीं थी। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद खान को 20 जून को बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सरोज खान की मौत से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया है।



मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान अब हमारे बीच नहीं रहीं। शुक्रवार सुबह 2 बजे मुंबई के बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में उनका निधन हो गया है।सरोज ख़ान की तबीयत कुछ समय पहले भी खराब हुई थी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके बाद उन्हें गुरु नानक अस्पताल में  भर्ती करवाया गया था।हालांकि वो जल्दी ठीक होकर वापस घर आ गई थीं। लेकिन शुक्रवार को उनकी तबीयत अचानक फिर ख़राब हुई और कार्डियक अरेस्ट की वजह से सरोज ख़ान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 


आपको बता दें कि फ़िल्म इंडस्ट्री में डांस का जलावा दिखाने वाली सरोज ख़ान का असली नाम निर्मला नागपाल था। वह भारत-पाक विभाजन के बाद भारत आई थीं।सरोज खान ने अपने चार दशक लंबे करियर में सैकड़ों गानों की कोरियोग्राफी की। सरोज खान को तीन बार नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।


 


कोई टिप्पणी नहीं