Breaking News

यूपी के 75 जिलों में से 19 रेड जोन,कानपुर रेड जोन में

उत्तर प्रदेश-19 जिले रेड जोन में हैं, जबकि 36 जिले ऑरेंज जोन में रखे गए हैं वहीं, 20 ऐसे भी जिले हैं, जिन्हें ग्रीन जोन में रखा गया है। 


COVID-19 संक्रमण के लिहाज से भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा देश के 733 जिलों को तीन अलग-अलग जोन (Zone) में बांटा गया है ये हैं ग्रीन (Green)ऑरेंज (Orange) और रेड जोन (Red Zone) ग्रीन जोन में वे जिले रखे गए हैं, जहां पिछले 28 दिनों से कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है वहीं, ऑरेंज ज़ोन में वे जिले हैं, जहां पिछले 14 दिनों में कोरोना का कोई नया केस नहीं आया है रेड जोन में सबसे ज्यादा संक्रमण झेल रहे जिले हैं. माना जा रहा है कि जोनवार ही लॉकडाउन में ढील मिलेगी इसमें रेड जोन को तो फिलहाल छूट मिलने की संभावना नहीं है इस लिस्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 19 जिले रेड जोन में हैं,जबकि 36 जिले ऑरेंज जोन में रखे गए हैं वहीं 20 ऐसे भी जिले हैं, जिन्हें ग्रीन जोन में रखा गया है यानी अगर छूट मिलती है तो ग्रीन जोन वाले जिलों को इसका सबसे ज्यादा लाभ मिलने की उम्मीद है


रेड जोन वाले शहर


आगरा, लखनऊ, सहारनपुर, कानपुर नगर, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, मेरठ, रायबरेली, वाराणसी, बिजनौर, अमरोहा, संत कबीर नगर, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, रामपुर, मथुरा, बरेली


ऑरेंज जोन वाले शहर


गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, बस्ती, बदायूं, संभल, औरैया, शामली, सीतापुर, बहराइच, कन्नौज, आजमगढ़, मैनपुरी, श्रावस्ती, बांदा, जौनपुर, एटा, कासगंज, सुल्तानपुर, प्रयागराज, जालौन, मिर्जापुर, इटावा, प्रतापगढ़, गाजीपुर, गोंडा, मऊ, भदोही, उन्नाव, पीलीभीत, बलरामपुर, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, हरदोई, कौशाम्बी


ग्रीन जोन वाले शहर


बाराबंकी, खीरी, हाथरस, महाराजगंज, शाहजहांपुर, अंबेडकर नगर, बलिया, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, हमीरपुर, कानपुर देहात, कुशीनगर, ललितपुर, महोबा, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, अमेठी



फोटो साभार 


कानपुर नगर के हॉट स्पॉट

1. चंद्र गंगा अपार्टमेंट, किदवईनगर 2. खैर मस्जिद, मछरिया, नौबस्ता 3. नसीमाबाद मस्जिद, मछरिया, नौबस्ता 4. मदरसा हिदायत उल्लाह, मछरिया, नौबस्ता 5. बड़ी मस्जिद, बरीपाल, सजेती 6. रहमनिया मस्जिद, घाटमपुर 7. कजियानी मस्जिद, घाटमपुर 8. मछलीवाला हाता, ग्वालटोली 9. अशरफाबाद, जाजमऊ 10. रोशन नगर, कल्याणपुर 11. हाजी इनायत मस्जिद, कुलीबाजार 12. शेख लल्लन मस्जिद, कुलीबाजार 13. हाता वाली मस्जिद, कुलीबाजार 14. हलीम मुस्लिम स्कूल, चमनगंज 15. मुन्नापुरवा बजरिया 16. हुमायूं मस्जिद, कर्नलगंज 17.तिकुनिया पार्क, कर्नलगंज 18. सूफा मस्जिद, बाबूपुरवा 19. बिलाल मस्जिद, मुंशीपुरवा, बाबूपुरवा 20. फेथफुलगंज, रेलबाजार 21. कैंट आवासीय परिसर 22. लालकुआं, बाबूपुरवा 23. प्रेम नगर, चमनगंज 24. मुन्नापुरवा 25. तलाक महल 26. मसवानपुर 27.अनवरगंज थाना 28. रायपुरवा थाना 29. कैंट थाना 30. कोतवाली थाना 31. पुलिस लाइन 32. कलक्टरगंज


कोई टिप्पणी नहीं