Breaking News

कब्रिस्तान में शव को दफनाने को लेकर हुआ विवाद

जौनपुर - शाहगंज बृहस्पतिवार की सुबह मामला तब गर्म हो गया जब पूर्व सांसद के पुत्र ने कब्रिस्तान में शव दफन करने से आपत्ति जताई तो विवाद खड़ा हो गया। शव दफन करने गए लोगों ने जानकारी प्रशासन को दी तो सीओ जितेंद्र कुमार दुबे के साथ राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।


और एक नई कब्र खुदवाकर शव को दफन कराया तो विवाद समाप्त हुआ।बताते हैं कि नगर के सटे छिड़वा भादी गांव निवासी फातिमा (85) पत्नी स्व. बिकानू का निधन गुरुवार की तड़के तीन बजे हो गया।



शव को दफन करने के लिए गांव स्थित कब्रिस्तान में कब्र की खुदाई की जा रही थी।कब्र की जगह पर एक पूर्व सांसद के पुत्र ने आपत्ति जताई तो विवाद खड़ा हो गया।


दफन करने पहुंचे लोगों ने जानकारी प्रशासन को दी तो सीओ जितेंद्र कुमार दुबे, प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह व राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची।


वहां पर दोनों से वार्ता के उपरांत एक नई कब्र खुदवाई गई और दोपहर में शव को दफन किया गया। तब जाकर स्थिति सामान्य हुई।सीओ जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति के बाद विवादित स्थल छोड़कर शव दफनाया जा रहा है। बाद में कब्रिस्तान की पैमाइश कराई जाएगी।जिसकी खबर सुनकर मोहल्लेवासियों में गुनगुनाहट उत्पन्न है।


कोई टिप्पणी नहीं