Breaking News

सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट करने वालो पर हुई कार्यवाही ,अब तक 90 गिरफ्तार

अयोध्या मुद्दे पर कोर्ट के फैसले  के मद्देनजर भड़काऊ पोस्ट के जरिये माहौल न ख़राब हो इसके लिए पुलिस ने सोशल मीडिया पर पैनी नजर बनायीं है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने और जश्न मनाने के आरोप में 90 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अकेले 77 लोगों को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से गिरफ्तार किया गया है।



फोटो साभार 


अकेले यूपी में 34 केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस विभाग की सोशल मीडिया मॉनीटरिंग विंग ने रविवार को 22 मामले दर्ज किए और 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यूपी पुलिस ने पिछले दो दिनों में सोशल मीडिया पर निगरानी और तेज की है। शनिवार देर रात 37 लोगों को हिरासत में लिया गया था। वहीं, यूपी के अलावा मध्य प्रदेश में भी 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जेल वार्डन महेश अवाद को फैसला आने के बाद छावनी एरिया में प्रतिबंध के बावजूद पटाखे फोड़ने का आरोपी पाया गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद महेश को निलंबित कर दिया और पुलिस ने अवाद को हिरासत में ले लिया। 


शनिवार को अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया। सुप्रीम कोर्ट ने शिया वक्फ बोर्ड और निर्मोही अखाड़े के दावे को खारिज करते हुए अयोध्या की विवादित जमीन का मालिकाना हक रामलला विराजमान को देने फैसला सुनाया। इसके अलावा कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को मस्जिद के लिए अयोध्या में ही 5 एकड़ जमीन देने का फैसला सुनाया।


कोई टिप्पणी नहीं