Breaking News

नशे में धुत पति ने पत्नी को मारी गोली,पति ने भी की आत्महत्या

जिले में शुक्रवार देर रात शराब के नशे में धुत पति ने तमंचे से पत्नी को गोली मार दी। इसके बाद कनपटी से सटाकर खुद को तमंचे से गोली मार ली जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।



फोटोः - साभार 


कानपुर के कल्याणपुर के मसवानपुर में शुक्रवार रात पंकज गौतम ने पत्नी की कनपटी पर तमंचे से गोली मार दी।इसके बाद छत पर जाकर उसने उसी तमंचे से खुद को भी गोली मार ली। पति की मौके पर ही मौत हो गई।पंकज गौतम कपड़े सिलने का काम करता था। परिवार में मां मुन्नी, पत्नी नेहा, छोटा भाई पवन , बहन संगीता के साथ रहता था। शुक्रवार को मां मुन्नी देवी छोटी बेटी संगीता के साथ एक रिश्तेदार के घर गई थी। घर पर पंकज और नेहा अकेले थे।


पंकज और नेहा की शादी 12 फरवरी 2019 को हुई थी। शादी के कुछ माह बाद से ही दोनों में अनबन शुरू हो गई थी। पिछले दो दिनों से नेहा मायके जाने की जिद कर रही थी। इस पर दोनों में विवाद शुरू हो गया।शुक्रवार रात नशे में धुत होकर पंकज घर पहुंचा। पत्नी से विवाद बढ़ने पर उसने तमंचा निकालकर पत्नी की कनपटी पर गोली मार दी।पकंज ने नेहा को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली।


कोई टिप्पणी नहीं